फलक पर नजारों में
एक उदासी छाई थी
वो पलकों पर तारों को
आंज कर जो आई थी
वो कशिश ना रही अब
झरनों की मौजों में,
मेरी आंखों के सामने ,वो
आंचल लहराई थी
बसंत की पलाश भी अब
मन को कम भाती है
न जाने कौन सा रंग, वो
होंठों पर रचाई थी
असरदारी फीकी पड़ी है
भादों की घटाओं का,अब
केशुओं को संवार संवार
वो, बिजलियां गिराई थी
ऱंभा,मेनका, उर्वशी सभी
अप्सराएं जलने लगीं थीं
सौंदर्य सारी समेटकर, वो
स्वर्ग से ले आयी थी।।
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







