एक झलक के लिए कब से तरसा रखा।
फिर भी मैंने यादो को दिल से लगा रखा।।
ऐसी क्या मजबूरी कि वायदा याद नही।
बहाना बनाने का सिर ताज सजा रखा।।
तुमसे न मिलने का दर्द मिटाना मुश्किल।
एक दर्द ही तो है जिसे दोस्त बना रखा।।
हवा आई ऐसा लगा तुम्हारी खुशबू आई।
उसी खुशबू ने बखूबी मदमस्त बना रखा।।
तुमने क्या घर के बाहर खेलना छोड़ दिया।
जुल्मों सितम करिए उसका हक दे रखा।।
दिल की ख्वाहिशे अधूरी ही सही 'उपदेश'।
पर तेरे शौक को सिर माथे पर लगा रखा।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







