दिल से दिल की, रुसवाई को सलाम!
बेरूखी से हासिल, तन्हाई को सलाम!
दिल को तड़पने की, मोहलत दी जिसने,
उस बेवफा की, बेवफाई को सलाम!!
मरहम लगाकर जीने की तमन्ना जागी
मिले ज़ख्मों की, गहराई को सलाम!
धड़कनें नहीं गिनते अब जीने के लिए
अतः सांसों में बसी, हरजाई को सलाम!
जिसने हमारी दिल की पूछ-परख बढ़ा दी,
दिल तोड़ने वाले की, ढिठाई को सलाम!!
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







