आमने-सामने बात नही विचार बदले।
उन्होंने साथ में चलने के आसार बदले।।
मुखौटा बदलने वाले कम नही इंसान।
गुमान में अंधे हो अपना आधार बदले।।
बदलने की रीति सदा से रही दुनिया में।
धोका मिलने पर रिश्ते रिश्तेदार बदले।।
हर दिन एक-जैसा नही रहता 'उपदेश'।
मोहब्बत करने वाले सोचें बेकार बदले।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




