कविता अवतरण दिवस
दिनांक 18/05/2026
मम्मी की आंखों का तारा पापा का राजकुमार।
दादा दादी के कुल के दीपक मिलते रहे तुझे संस्कार।
अवतरण दिवस पर बच्चे तुझको मिलेंगे कई उपहार।
दादा भी तुझको दिलाएंगे एक बड़ी सुंदर कार।
उसमें बैठकर विद्यालय जाना करना ना किसी से तकरार।
अच्छी शिक्षा लेकर बनना तुझको होनहार।
आवारा कपटी झूठे बच्चों से रहना तुझको होशियार।
नित नए प्रयोग करके करना कुछ चमत्कार।
बड़ा काम करने पर बच्चा मिलते रहेंगे उपहार।
देश का सिस्टम बिगड़ रहा बिगड़ रहे परिवार।
कुछ तो ऐसा करना होगा जाने सब रिश्तेदार।
तेरे अवतरण दिवस पर देता रहूंगा मंहगी कार।
देश के तुम गौरव हो आप बनो इसके चौकीदार।
अत्याचारी भी घबराए बनो देश के पहरेदार।
शिक्षा से सब संभव होता मन में बनाओ विचार।
लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ो गाओ मंगलाचार।
तेरे अवतरण दिवस और क्या दु ये है मेरे विचार।
ईश्वर तुझको सबकुछ देगा खुशियां मिलेगी अपार।
मम्मी की आंखों का तारा पापा का राजकुमार।
दादा दादी के कुल के दीपक मिलते रहे तुझे संस्कार।
सत्यवीर वैष्णव बारां राजस्थान 💞💞✒️💞💞


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







