अहिंसा
शिवानी जैन एडवोकेटBysd
अहिंसा का बंधन है अटूट और सच्चा,
हर रिश्ते से बढ़कर यह लगता है अच्छा।
यह तो है विश्वास की एक गहरी नींव,
जिस पर टिकता है हर सुखद अनुभव।
न क्रोध की ज्वाला, न बदले की आग,
हर भूल को क्षमा करने का हो अनुराग।
यह संयम का पाठ, जो मन को सिखाए,
हर उत्तेजना को शांति से बहलाए।
अहिंसा का मार्ग है जीवन का गहना,
जो हर हृदय को सिखाता है सहना।
यह धैर्य का प्रतीक, जो कभी न टूटे,
हर मुश्किल घड़ी में भी साथ न छूटे।
जो अहिंसा को अपनाते हैं हर पल,
वे पाते हैं जीवन में सुखद हल।
यह बदलाव की लहर, धीमी और गहरी,
जो जीत ले हिंसा की हर टेहरी।
अहिंसा की यह बगिया सदा हरी रहे,
इसमें प्यार के फूल सदा खिली रहे।
यह तो है जीवन का सुंदर उपहार,
जिससे रोशन हो जाए हर अंधकार।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







