(बाल कविता)
टीवी का रिमोट
___________
मम्मी पापा सबको भाता टीवी का रिमोट ।
सबके मन का चैनल लाता टीवी का रिमोट।।
मम्मी सास-बहू के हरदम नाटक देखा करतीं ,
दादी चैनल बदल-बदल कर भजन लगाया करतीं ,
दादा जी को न्यूज़ सुनाता टीवी का रिमोट ।
मम्मी पापा सबको भाता टीवी का रिमोट ।।
भैया जी को प्यारे-प्यारे सुंदर गाने भाते ,
मोटू-पतलू चिंटू पिंटू को हैं सदा लुभाते ,
कभी-कभी झगड़ा करवाता टीवी का रिमोट।
मम्मी पापा सबको भाता टीवी का रिमोट ।।
अगर कभी रिमोट न मिलता इधर उधर हो जाता ,
सबके सर में दर्द अचानक जाने क्यों उठ जाता ,
पूरे घर को है बहलाता टीवी का रिमोट ।
मम्मी पापा सबको भाता टीवी का रिमोट ।।
कभी अकेला कोई होता झपट रिमोट उठाता ,
अपने मन का ड्रामा-पिक्चर बटन दबा कर पाता ,
मित्रों-सा व्यवहार बनाता टीवी का रिमोट।
मम्मी पापा सबको भाता टीवी का रिमोट ।।
*******
~राम नरेश 'उज्ज्वल'


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







