नुक्कड़ नाटक का नाम "चुप्पी तोड़ो- बोलो"
पात्र
वक्ता: 1या 2बच्चे
पीहू :-10 वर्ष की बच्ची
अंकल:-नकारात्मक
माँ:-
पुलिस दीदी:-
भीड़ :-2,3 लोग
सभी लोग एक ताली और डफली बजाते हुए गाते हुए
आओ आओ तुम्हें सुनाएं एक अनोखी कहानी नन्ही पीहू की है यह कहानी आओ आओ आओ भैया आओ दीदी आओ यह यह कहानी सुनकर जाओ
पीहू:- (घबराते और डरते हुए)
अंकल आप यह क्या कर रहे हैं यह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है आप दूर हटिए नहीं अंकल नहीं (चिल्ला कर बोलते हुए)
अंकल:-अरे बेटा यह तो कुछ नहीं कोई बात नहीं डरो नहीं और यह बात तुम किसी को बताना मत नहीं तो तुम्हें मम्मी तुम्हें डांटेगी
पीहू:- समझ जाती है और किसी से कुछ नहीं कहती
वक्ता:-देख बच्चे डर के मारे किसी से कुछ नहीं कहते हैं और यही सब अपराधी का हौसला बढ़ा देता है!
पीहू:- पीहू स्कूल में उदास बैठी हुई है तभी उसकी टीचर उससे जाकर पूछती हैं!
स्कूल की टीचर:- अरे पीहू क्या हुआ तुम दो दिन से उदास दिख रही हो कुछ बोल भी नहीं रही हो और पढ़ने में भी तुम्हारा मन नहीं लग रहा है कोई बात हुई हो तो मुझे तुम बता सकती हो
पीहू:- नहीं मैडम जी ऐसी कोई बात नहीं है मैं सही हूं टीचर:-पीहू तुम्हें याद है मैंने गुड टच और बेड टच के बारे में बताया था!
पीहू:- मैं वह अंकल बहुत गंदे हैं
वह बेड टच करते हैं
टीचर :-पीहू को गले लगाकर रोना नहीं ,डरो नहीं मुझे सारी बात बताओ
पीहू:- मैंम आप यह बात मम्मी पापा को मत बताइएगा नहीं तो मेरी डांट लगेगी
Teacher नहीं बेटा तुम्हें कोई नहीं डांटेगा
(टीचर तुरंत मम्मी को बुलाती है)
मां:-मेरी बच्ची तूने मुझे पहले क्यों नहीं बताया
पीहू:-अंकल ने कहा था आप डांटेंगे मैं क्यों डाटूगी अपनी बच्ची को मैं बिल्कुल नहीं डाटूंगी
(तभी पुलिस दीदी का प्रवेश होगा)
पुलिस दीदी :-मैं आपको एक कानून के बारे में बताती हूं जो है पोस्को एक्ट इस कानून के तहत 18 साल के बच्चे कम उम्र के बच्चे चाहे वह लड़का हो या लड़की वह इस कानून के अंतर्गत सुरक्षित हैं
इस नियम के तहत बैड टच गलत तस्वीर दिखाना वीडियो दिखाना या बनाना अपराध होता है इसके लिए कम से कम 3 साल और अधिक से अधिक 12 साल या उम्र कैद की सजा हो सकती है!
सबसे जरूरी बात यदि किसी ने ऐसी अपराध को होते हुए देखा है और छुपा लिया है तो उसके लिए भी 6 महीने की सजा का प्रावधान है
इस कानून में नियम है कि पीड़ित बच्ची या बच्चे की पहचान उसके माता-पिता की पहचान छुपा के रखी जाती है और उन्हें कटघरे में खड़ा नहीं किया जाता है और उनका उनसे बार-बार बयान नहीं लिया जाता है और बयान लेने के लिए महिला पुलिस की तैनात की जाती है
(पुलिस अंकल को घर जाकर गिरफ्तार करती है)
अंकल- (घबराते हुए )
मुझे माफ कर दो मुझे माफ कर दो अब मैं यह काम कभी नहीं करूंगा
पुलिस दीदी-तुम्हें माफ नहीं किया जाएगा तुम्हारा हिसाब कानून करेगा तुम्हारे जैसे लोगों की वजह से ही आज बच्चियां सुरक्षित नहीं है, (खींच कर ले जाते हुए)
वक्ता :- भीड़ को रोक कर क्या आप पोक्सो एक्ट के बारे में जानते हैं पोक्सो एक्ट के बारे में बताते हुए और 1098,100, 112,
सभी पात्र गाना गाते हुए
जब भी मुश्किल में पड़ जाना
डरना नहीं, चुप नहीं रहना मम्मी पापा और टीचर को बताना और
नंबर 1098, 100,112 पर कॉल लगाना और अपनी सुरक्षा पाना
चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो
सभी पात्र झुककर दर्शकों का धन्यवाद करते हैं और नाटक समाप्त हो जाता है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







