(बाल कविता)
आगे बढ़ते जाना
____________
पढ़ना और पढ़ाना ।
आगे बढ़ते जाना ।।
बदमाशी व चोरी
फिर भी सीना जोरी
इसे नहीं अपनाना ।
आगे बढ़ते जाना।।
झूठ और मक्कारी
झगड़ा व गद्दारी
करना न करवाना ।
आगे बढ़ते जाना।।
पुस्तक अपनी बांचो
कविता पढ़कर नाचो
अक्षरमित्र बनाना ।
आगे बढ़ते जाना।।
मीठी वाणी बोलो
दिल का ताला खोलो
अमृत रस बरसाना ।
आगे बढ़ते जाना।।
सदा नियम से चलना
अच्छी आदत रखना
अहंकार मत लाना ।
आगे बढ़ते जाना।।
सरस्वती को मानो
सही समय पहचानो
श्रम से मत घबराना।
आगे बढ़ते जाना।।
______
~राम नरेश उज्ज्वल


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







