ज़रा अदब से रहिए
ज़रा अदब से रहिए, जनाब !
एक माँ हूँ मैं
जो प्रकृति का एकमात्र आधार है ,
वो माँ हूँ मैं
जो घर को ख़ुशियों से भर दे ,
वो बेटी हूँ मैं
जो भाई के हाथ में रक्षा का धागा बाँधे ,
वो बहन हूँ मैं
जो लक्ष्मी बन तुम्हारे घर आए ,
वो बहु हूँ मैं
जो शक्ति भी है और भक्ति भी ,
वो नारी हूँ मैं
ज़रा मान दीजिए, जनाब!
तुम्हारे सम्मान की हकदार हूँ मैं
क्योंकि हर रूप मेरा एक “माँ”की ही परछाई है।
वन्दना सूद
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







