वो याद आए हमको
वो याद आए हमको एक बीती कहानी की तरह
खोई हुई मौजों की तरह, बहते पानी की तरह
वो पेड़ों के झुरमुट में, तुम्हारा मिलना मुझसे
उमड़ रहे हैं ये जज्बात, किसी कहानी की तरह
मैं खोया हूं अभी तक, तुम्हारी हसीन यादों में
मचल रही हैं तुम्हारी यादें रूत सुहानी की तरह
लहरा रहा है तेरा आंचल इन्हीं हवाओं में कहीं
उड़ रहा है मेरे चेहरे पर चुनर धानी की तरह
अब यकीं है मेरे दिल को, हो तुम पास मेरे
भिगोती हो मेरे दिल को तुम पानी की तरह
बस गए हो मेरे दिल में तुम इस तरह यादव
तुम रहती हो मेरे दिल में एक रानी की तरह
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







