साँसों में लिख सको उसका नाम, तो कर लेना मुहब्बत,
निकाल सको फुर्सत की एक शाम तो कर लेना मुहब्बत।
मुहब्बत है एक इबादत, दिल रहे सदा ही नेक और पाक,
न हो तुम्हारे नाम से वो बदनाम, तो कर लेना मुहब्बत।
कर के हाल-ए-दिल बयाँ अब जो भी होगा उसका जवाब,
सब कुछ हो कबूल मिले जो इनाम तो कर लेना मुहब्बत।
अकसर पा लेने के बाद खत्म हो जाती है, उसकी चाहत,
उम्र भर ये दिल रहे उसका गुलाम तो कर लेना मुहब्बत।
मुहब्बत जताने के लिए यूँ आशिक देते रहते हैं नजराने,
कर सको पूरे उसकी चाहतें तमाम तो कर लेना मुहब्बत।
🖊️सुभाष कुमार यादव


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







