सहारा बनो किसी का रास्ता मिल जाएगा।
सच कह रहा हूँ मन में कमल खिल जाएगा।।
हर लम्हा टूटने नही देगा आवाज बुलाएगी।
तुम्हारी यादो में छुपा हमराज मिल जाएगा।।
तुम्हारे होने अहसास हमारे साथ-साथ सदा।
सांस न रुकेगी 'उपदेश' चाह मिल जाएगा।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद