सफलता का सूरज
शिवानी जैन एडवोकेटByss
सफलता का सूरज उगता है वहीं,
जहाँ उम्मीदों का आकाश होता है।
यह बहती हुई उस नदी की तरह है,
जो पत्थरों से टकराकर भी अपना पथ खोता नहीं।
यह सपनों की वो फसल है,
जो मेहनत के खेतों में लहलाती है।
बिना बीज बोए, बिना जल दिए,
कभी यह धरती सोना उपजाती नहीं।
सफलता वो कहानी है,
जो हर हार के बाद फिर से लिखी जाती है।
यह गिरकर उठने का नाम है,
हर असफलता से एक नई सीख पाती है।
यह जुनून की वो आग है दिल में,
जो हर मुश्किल को पिघला देती है।
यह लगन की वो डोर है मज़बूत,
जो हर दूरी को भी मिटा देती है।
सफलता एक अहसास है गहरा,
अपनी क्षमताओं को पहचान लेने का।
यह उस शांति का नाम है,
अपने लक्ष्यों को पा लेने का।

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




