खामोशी में फैले फरेब को पहचानने वाले।
कपटी होते हैं चेहरे पर मिठास रखने वाले।।
अपने मन से जरा यह भ्रम निकाल दीजिए।
आँखों की भाषा पढ़ लेते ख्वाब रखने वाले।।
मुखौटा उतारना उनकी जरूरत नही होती।
मज़ेदार होते चमत्कारिक जादू दिखाने वाले।।
भोले-भाले लोग मिल जायेंगे इस दुनिया में।
जबाव अनसुलझे उनकी दिक्कत बढ़ाने वाले।।
सच का आईना नही दिखाते उनके 'उपदेश'।
झूठ को मजबूत कर रहे फितरत बनाने वाले।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







