साथ नहीं देता
अब मोहब्बत में, कोई किसी का साथ नहीं देता
गर छूट जाए कहीं हाथ, तो कोई हाथ नहीं देता
गर मोहब्बत में कोई चलना चाहे साथ दो कदम
तो राहों में अपना साया भी कभी साथ नहीं देता
अलग होते हैं ये मौसम हर गम और खुशी के
जिन्दगी की धूप में मौसम कभी साथ नहीं देता
करता है साथ निभाने का, वादा हर कोई यहां
मगर एक लम्हा भी कोई किसी का साथ नहीं देता
जब कभी भी पड़ी जरूरत हमको किसी सहारे की
गैरों ने गले लगाया अपना कोई साथ नहीं देता
जब, अपने ही अपने, ना हुए तो क्या करे यादव
क्या हो जाता है क्यूं अपना कोई साथ नहीं देता
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







