किस्मत के पन्नों में लिखा है या नही।
नज़र से नज़र मिली कुछ कहा या नही।।
साथ छूटने के बाद एक टीस सी उभरी।
कौन जाने दर्द दोनों तरफ हुआ या नही।।
चाहते धीरे-धीरे पसन्द में बदलने लगती।
वक्त ही जानता होगा प्यार होगा या नही।।
साथ रहने को मिले या ना मिले 'उपदेश'।
कौन बताएगा मन से मन मिला या नही।।
दुनिया में कई चेहरे रुलाने के लिए मग़र।
उनमें भी प्यार का बीज है खिला या नही।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







