पहली मुहब्बत तों पहली मुहब्बत होती हैं
दूसरी बार फिर कहाँ वैसी हसरत होती हैं
सर झुक तों जाता हैं इबादत में फिर सें भी
पऱ पहले सी फिर कहाँ वो शिद्दत होती हैं
दिल लग तों जाता फिर सें कहीं पऱ लेकिन
पहले सी फिर कहाँ वैसी वो आदत होती हैं
माना वो तगाफुल नहीं करता पऱ फिर भी
उसकी पहले सी क्यूँ न वो सोहबत होती हैं
दूसरी दफ़ा क्या बंदा मुहब्बत में नहीं होता
या फिर सें न वैसी जाम-ए-मोहब्बत होती हैं
कृष्णा किससे सवाल करे समझ नहीं आता
दूसरी दफ़ा क्या प्यार में वैसी राहत होती हैं
-कृष्णा शर्मा


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







