में दलित हूं अगर में मुसलमानों से बच गया
तो हिन्दू ब्राहमण के हाथों मारा जाऊंगा
अगर उनसे भी बच गया तो दुत्कारा
ओर जलील किया जाऊंगा
वह मुझे बार बार बताएंगे तुम हिन्दू तो
पर दलित हो अछूत हो हमारे सेवक हो
वह मुझे उन किताबों के आधार पर अछूत
बताएंगे जो उन्होंने स्वयं लिखी है
में अक्सर लोगों से सुनता हूं कि वर्ण व्यवस्था
गलत नहीं है वह लोग इसका समर्थन करते हुए
कहते है कि भगवान के
चार पुत्र है ब्राहमण बड़ा पुत्र है क्षत्रिय मंझला
वश्य श्रृंखला ओर सबसे छोटा पुत्र है शुद्र
लेकिन मैने कोई ऐसा बड़ा भाई नहीं देखा
जो अपने सबसे छोटे भाई के घर में जाने से परहेज करता हो
उसके घर का खाना खाने से मना करता हो
उसके छू लेने से उसकी चमड़ी निकलवा लेता हो
ये कैसे बड़े भाई है जो अपने छोटे भाई से इतनी नफरत करते है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







