कोई दिल की पूछता है,
कोई दिल से पूछता है,
कोई आँखों का समंदर,
कोई दिल में रखता है,
कोई दिल की सुनता है,
कोई दिल से सुनता है,
कोई यादों के भंवर से,
कोई बातों के डर से,
कुछ अपनी सुनता है,
कुछ अपनों की सुनता है,
ये घायल सहारे,
कुछ करते ही नहीं,
क्यों इन्हें सुधारें,
कोई दिल में रखता है,
कोई दिल की रखता है,
घरों के शहर में,
कोई नीचे कोई ऊंचे कद रखता है,
कोई दिल की दया से,
कोई दिल को दया से,
जो हिस्से का इश्क़ नहीं है,
वो सीने में पूरा दिल रहता है,
दिल की बातें,
बातों में दिल भी,
मेरा हाल वो ही,
दिल की धड़कन,
दिल की धड़कन,
धड़कन दिल की रूह,
दिल की जिंदगी,
रूह हो मुसाफिर,
फिर जमाना जिंदगी,
फिर धड़कन सबकी,
फिर दिल भी सबका,
फिर दिल की जिंदगी,
ज़माने से जिंदगी।।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







