किसको दिखाना चाहता सब बेदर्द लोग।
कौन कैसा है जानोगे कब सब सर्द लोग।।
दर्द अपना लिये फिर रहे दोष दूसरो पर।
दिखावे की दुनिया में ज्यादातर मर्द लोग।।
वक्त का फेर ऐसा नजरअन्दाज कर सके।
बहुत कम 'उपदेश' पर मिले हमदर्द लोग।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद