आज फोन आया मतलब रहा होगा।
किसी ने जरूर उसे कुछ कहा होगा।।
मन का हरेक कोना सुगंधित हो गया।
जादू सा कही सर्द कहीं गर्म रहा होगा।।
कुछ खैर खबर आदान-प्रदान 'उपदेश'।
हरेक बात में इत्र जैसा असर रहा होगा।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद