एक तरफा इश्क एहसान की तरह होता।
किश्त दर किश्त पटाना आसान नही होता।।
सम्भाला हो इश्क जिस किसी ने 'उपदेश'।
पूछो जाकर उसी से उसका मान नही होता।।
कभी भी किसी वक्त याद का लम्हा आता।
कोई टोक दे तो सम्हलना आसान नही होता।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद