वियोग श्रृंगार
के वर्षों बाद मिलन है उनसे
मिलकर फिर से खोना है
मुझे तो बस रोना है
वर्षों से सुखी डाल को
आँसुओं में भिगोना है
मुझे तो बस रोना है
समय मिला है कम मिलन का
किया किया उन्हें बताना है
मुझे तो बस रोना है
गले लगाऊँ या पैर पड़ूं
फिर तो चुप ही रहना है
मुझे तो बस रोना है
सुख में आँसू दुख में आँसू
ये चाहत का कैसा रेला है
मुझे तो बस रोना है
दर्द प्यार में गर्ज प्यार में
ग़म ही प्यार का गहना है
मुझे तो बस रोना है
नीटू मावी


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







