चलो रे नैया पार करें,
संगी साथी साथ करें,
चलो रे नैया पार करें,
बहती दिशा के साथ करें,
चलो रे गति को सम करें,
अपनी कमी को कम करें,
इस पार से जाते रहो,
उस पार के होश तक,
नए सवेरे की सीमा में,
बीच के अंधेरे में,
अपनी जगह भी तय करें,
भय के बिना काम करते रहें,
चलो रे नैया पार करें,
स्वयं की समीक्षा साथ करें,
पूरे देह को साथ में सफल करें,
उस पार से पहले राहों का, मोड़ का, स्थापित उन बिंदुओं का आओ उनसे बच निकले,
या उनका इस्तेमाल करें,
ताकि हमारे पीछे वाले भी ये नैया पार करें,
चलो रे नैया पार करें,
फिर इस जहाज को भी तैयार करें,
बीच राह में ही इसको बनाते चलें,
अपनी नैया पर ये विश्वास करें,
अपनी संभालने की सीमा तय करें,
नैया उस पार क्या हमारे साथ रहें,
उसका आकलन साथ करें,
चलो रे नैया पार करें। ।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







