भ्रष्टाचार मिटाना है-डॉ एच सी विपिन कुमार जैन “विख्यात”
सच बोलने का साहस रखो।
डरो मत किसी से, कानून का सहारा लो।
बन जाओ सब एक से।
जनता का बल अपार, है।
सबकी यह लड़ाई,
भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाकर,
करें हम सब नये इतिहास रचाई।
शिक्षा से होगा जागरूक, हर नागरिक हमारा, भ्रष्टाचार की जड़ को मिटाकर।
बनाएंगे हम भारत हमारा।