अच्छा है यह नारा--बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
रोज़-रोज़ लगाओ नारा--बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
ताकि भूल न जाओ नारा--बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
मगर उससे पहले अस्मत लुटने वाले दरिंदों को
जड़ से मिटाओ इसलिए पहले उसे शिक्षीत बनाओ
फिर लगाओ नारा--बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
खिलते फूल कुचलने की मानसिकता वालों को
पहले अच्छे संस्कारों की घुट्टी घोल-घोल पिलाओ
फिर लगाओ नारा-- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
जिस मांँ ने पढ़ने भेजा अपने कलेजे के टुकड़े को
उसके दो टुकड़े हुए कलेजे को पहले जोड़कर दिखाओ
फिर लगाओ नारा--बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
पढ़ कर उच्च शिखर पर जाने को घर से निकली बेटी
क्यूँ पहुँचाई गई जहन्नुम पहले कारण तो बताओ
फिर लगाओ नारा--बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







