अंतर्मन का प्रकाश
डॉ.एच सी विपिन कुमार जैन "विख्यात"
बाहर न ढूंढो, यह भीतर बसा है,
अंतर्मन का उज्ज्वल प्रकाश है।
अपनी आवाज को सुनो ध्यान से,
सही और गलत को पहचानो मन से।
लालच, डर और अहंकार का त्याग करो,
सरल हृदय से सत्य का अनुराग करो।
जो आत्मा कहे, वही राह चुनो,
सत्यपथ पर निष्ठा से आगे बढ़ो।
यह राह दिखाता है खुद से मिलाना,
अपनी सच्चाई को गहराई से जानना।
बाहरी चकाचौंध में मत बहको कभी,
अंतर्मन के प्रकाश को पहचानो सभी।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







