जान से भी ज्यादा प्यारा है
प्यारा देश हमारा है
हम भारत के बच्चे हैं
देश के लिए
कुछ करने के दिल में जज्बे हैं
15 अगस्त का दिन आया है
खुशियों का पैगाम लाया है
हमारे वीरों ने जान गंवाई है
तब आजादी हमने पाई है
वीरों का हम पर एहसान हैं
वीर हमारे महान हैं
वीरों की महानता पर
दिल-जान निसार है
हम सभी के मन में
वीरों की शहादत के लिए
हमेशा गर्व,आदर सम्मान
बना रहेगा और है
वीरों को तहे दिल से सलाम है
तिरंगा हमारा ऊँचा रहे
दिल में यही अरमान है
प्यारा देश हमारा है
हमें जान से भी ज्यादा प्यारा है।।
-ममता तिवारी


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







