एक प्यारा सा एहसास है
राखी दिल के पास है
भाई का रूप धर कर
स्वयं आते हैं भगवान
रक्षा बंधन सिर्फ त्योहार नहीं
भावनाओं का इतिहास है
कच्चे धागों में बंधा
एक अटूट विश्वास है
राखी भाई-बहन का
सबसे खास त्योहार है
बचपन की खट्टी-मीठी
यादें जी उठती हैं
जब कलाई पर राखी
प्यार बनकर सजती है
कच्चे धागों में सिमटा
यह प्यार का गहरा नाता है
एक बहन का भाई के प्रति
विश्वास सदा मुस्कुराता है
यह सिर्फ एक रेशम नहीं
यह मन का पावन बंधन है
सदियों से चली आ रही
जो उस श्रद्धा का अर्पण है
कलाई पर सजी राखी
देती है पावन पैगाम
हर सुख-दुख में साथ निभाना
भाई का है पहला काम
बहन की दुआओं का रेशम
भाई की ढाल बन जाता है
इस एक धागे के आगे
हर संकट भी झुक जाता है
यह चंदन का टीका नहीं
बहन का अटूट वरदान है
भाई की लंबी उम्र और
तरक्की ही इसकी शान है
सदा महकता रहे यह रिश्ता
खुशियों के संसार में
दुनिया की हर दौलत फीकी है
इस रेशम के तार में
कच्चे धागों से बंधी एक
अटूट कहानी है
यह भाई-बहन के निश्छल
प्यार की निशानी है
यह धागा नहीं विश्वास का
एक अमर और पावन स्तंभ है
हां हमारे जीवन का
खूबसूरत त्योहार रक्षाबंधन है।।
-ममता तिवारी


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







