रोशनी का काम है अंधेरा मिटाना,
क्या यही है, ना।
रोशनी तो अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती है,
अपने महबूब को,
मोहब्बत को ढूंढती है,
इसलिए अंधेरे को भी परेशान करती है,
सबकी जिंदगी है यार,
रोशनी भी जिंदगी जीती है,
सब जिंदगी के लिए हैं,
उपस्थिति दर्ज करना चाहते हैं,
और ये होना या काम से मतलब नहीं है इनको,
जिंदगी और उपस्थिति से मतलब है,
रोशनी भी मिटती है अंधेरे से नहीं,
लोगों की बेवजह बंद आँखों से,
और अनावश्यक उजाले से।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







