भूल कर याद आना फिर बने रहना।
तेरी रजा के बगैर जिंदा बने रहना।।
इश्क आज भी है मगर मिलना नही।
अच्छा लगता है ख्वाब में बने रहना।।
कहते है बस नाम का रिश्ता हमारा।
जाने अदा के लिए दीवाना बने रहना।।
छल्लो में उड़ा रहा हूँ जवानी अपनी।
सिगरेट में जलती हुई आग बने रहना।।
अब आता ख्वाब क्यों नही 'उपदेश'।
उल्फत में बचे नामों निशाँ बने रहना।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







