कहना है, मुझे कुछ
क्या तुम सुनोगे क्या ?
वादा तो किया है ,साथ जन्मो का एक जनम भी मेरे साथ चलोगे क्या ?
मै भी आई हु
अपनो को छोडकर
तुम्हारे अपनो के साथ
मेरा भी ध्यान तुम रखलोगे क्या ?
आये जो कभी आँखो मे आँशु
दर्द तुम्हे भी होगा क्या ?
धन ,संपत्ति ना देना मुझे
प्यार, सन्मान तुम दोगे क्या ?
उडान भरनी हो मुझे अगर सपनो कि
उस मे तुम रंग भर दोगे क्या ?
कहना है ,मुझे कुछ
क्या तुम सुनोगे क्या?


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







