दिल का दिल पर असर हो सकता।
हम दोनो का एक सफर हो सकता।।
उल्फत के जंगल में क्या कुछ नही।
करीबी दोस्त भी दिलबर हो सकता।।
चूडियों वाले हाथो में कापी किताब।
संविधान से कोई अफसर हो सकता।।
मेरी नजर से तुम सा सुन्दर कोई नही।
गुलशन से 'उपदेश' सुन्दर हो सकता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




