रोटी तो मैं भी बना लेता हूँ,
मगर उतनी गोल नहीं,
जितनी तुम बनाती हो।
कुछ स्वाद उसमें तुम्हारे
प्रेम का होता है,
जो मेरी बनाई रोटी में नहीं।
सब्ज़ी भी बनाता हूँ तो
कुछ फीकी-सी रह जाती है,
तुम बनाती हो तो
उसमें कुछ तीखापन
तुम्हारा भी घुल जाता है।
कपड़े तो मैं धो लेता हूँ,
मगर तुम जब भी धोती हो,
उसमें ख़ुशबू अपनी
घोल देती हो।
चारदीवारी है घर सारा,
घर को घर तुम ही तो
बनाती हो।
कभी बच्चों पर चिल्लाती हो,
कभी मुझ पर चिल्लाती हो,
घर की हर चीज़ जानती है
कि तुम घरवाली हो।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







