कानों में गुंजन,
हवाओं का मधुर नाद,
बाग में खिले।
गुलाब के फूलों का साज,
लाल गालों सा।
रंग है उनका प्यारा,
मन मोह लेते,
नयनन को संवारा।
कांटों से घिरा,
फिर भी खिलता फूल,
देता सबको।
प्यार का संदेश मूल,
प्रकृति का चमत्कार।
यह फूल अद्भुत है,
सौंदर्य का प्रतीक।
यह फूल अतुलनीय है,
बाग में महके।
सुगंध का यह सागर,
मन को शांत करता।
हर एक पल और पल,
मधुमक्खियाँ भ्रमण करती।
फूलों पर मंडराती ऐ! "विख्यात"
रंग-बिरंगे तितलियाँ, नाचती गाती।